मुरैना नगर: जनता के काम में देरी पर मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ सख्त, दो पंचायत सचिवों के वेतन से जुर्माना कटेगा
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिवों पर 1 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।नंदपुरा सचिव जसवंत सिंह ने एक दिन और कैमारा सचिव विष्णु दयाल अर्गल ने तीन दिन की देरी से आवेदन निपटाए।कलेक्टर ने वेतन से राशि काटने और हितग्राहियों को भुगतान के निर्देश दिए,राशि लौटाने के निर्देश भी दिए।