सुसनेर: बामनियाखेड़ी में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी
बामनियाखेड़ी में शनिवार को खेत की मेड़ से निकलने की बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में 65 वर्षीय कंवरलाल भील पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह 10:30 बजे थाने से हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि घायल बुजुर्ग कंवरलाल भील की शिकायत पर आरोपी संतोष भील के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।