मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध एमडीएमए तस्करी के मामले में डेढ़ साल से फरार पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश विजेन्द्रसिंह उर्फ विजयसिंह राजपूत को जिला विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। यह मामला सदर निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 9 अक्टूबर 2024 को नाकाबंदी के दौरान आई-20 कार से भारी मात्रा में एमडीएमए जब्त की गई थी।