Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
krishan12456010
No video available
9
बिहपुर: विधायक वर्षा रानी ने बिहपुर में रजिस्ट्री ऑफिस भवन का किया शिलान्यास #विधायक #रजिस्ट्री_ऑफिस
Bihpur, Bhagalpur
| Mar 5, 2020
#विधायक
#रजिस्ट्री_ऑफिस
MORE NEWS
गिरी रंजन कुमार, सहायक प्रबंधक योजना, जिला निबंधन एवं परामर्श के भागलपुर द्वारा DRCC से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए-
Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026
भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में सोमवार को टाउन हॉल, भागलपुर में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भागलपुर प्रक्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि डॉ. नवल किशोर चौधरी एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में भागलपुर जिले को विकास एवं सुशासन की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जिलाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और डॉ. चौधरी ने अपने कुशल नेतृत्व, समन्वय क्षमता तथा टीम भावना के माध्यम से जिले में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता टीम वर्क पर आधारित होती है तथा डॉ. चौधरी ने सदैव अपनी पूरी टीम को साथ लेकर कार्य किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागलपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि बिहार ने विगत वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है तथा अब उद्योग, पर्यटन एवं नगर विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ऊर्जा विभाग में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए डॉ. चौधरी अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. चौधरी द्वारा स्थापित कार्य संस्कृति, संवेदनशीलता, जनसेवा की भावना एवं सामूहिक नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें। समारोह में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व, सरल व्यवहार एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka
Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026
प्रिय भागलपुरवासियों, आज लगभग दो वर्ष पांच महीने तक भागलपुर की सेवा करने के उपरांत जब मैं यहां से विदा ले रहा हूं, तो मेरा हृदय भावनाओं से भरा हुआ है। भागलपुर मेरे लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं रहा, बल्कि यह मेरा परिवार बन गया। यहां के लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मैं भागलपुर की सम्मानित जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हर परिस्थिति में जिला प्रशासन का साथ दिया और विकास कार्यों को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। आप सभी के सहयोग से हम अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए जनहित के कई महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल हुए। मैं जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं, जिनके सुझावों, मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय में निहित है। जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति मैं अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। आपकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और टीम भावना के बिना प्रशासनिक दायित्वों का सफल निर्वहन संभव नहीं था। हमने एक टीम के रूप में कार्य करते हुए सदैव जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मैं मीडिया जगत के सभी साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं। आपने प्रशासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाई। सकारात्मक सुझावों, रचनात्मक आलोचना और जनसरोकार के मुद्दों को सामने लाकर आपने प्रशासन को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनने में सहयोग किया। भागलपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत सदैव मेरी स्मृतियों में अंकित रहेगी। यहां के लोगों का अपनापन, सादगी और आत्मीयता मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। मैं विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि भागलपुर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को अवश्य प्राप्त करेगा। मेरी शुभकामनाएं सदैव इस जिले और यहां के प्रत्येक नागरिक के साथ रहेंगी। अंत में, मैं आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। यदि मेरे कार्यकाल के दौरान मुझसे कोई त्रुटि हुई हो, तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। भागलपुर सदैव मेरे हृदय में रहेगा। धन्यवाद। डॉ. नवल किशोर चौधरी, (भाo प्रo सेo) जिलाधिकारी, भागलपुर Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka
Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026
भागलपुर, 21 जून 2026 : नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर एवं श्री प्रमोद कुमार यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मोक्षदा गर्ल्स हाई स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, टी.एन.बी. कॉलेजिएट, नव स्थापित जिला स्कूल तथा बरारी हाई स्कूल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान पत्रों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने की स्थिति की समीक्षा की। वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka
Bhagalpur, Bihar | Jun 21, 2026
भागलपुर, 21 जून 2026.12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि योग का विकास, अनुसंधान एवं इसकी समृद्ध परंपरा भारत की देन है। आज पूरी दुनिया भारतीय योग पद्धति के महत्व को स्वीकार कर रही है और इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को लचीला (फ्लैक्सिबल) बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को भी स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। जब मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, तभी व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। चाहे व्यवसाय हो, कार्यालय का कार्य हो अथवा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन, हर क्षेत्र में सफलता के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी ऊर्जा एवं कार्यक्षमता का एक प्रमुख कारण नियमित योगाभ्यास है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, लेकिन कई खेलों में शरीर के कुछ विशेष अंगों या मांसपेशियों का ही अधिक उपयोग होता है। इसके विपरीत योग संपूर्ण शरीर को सक्रिय करता है तथा शरीर के आंतरिक अंगों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka
Bhagalpur, Bihar | Jun 21, 2026