ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई
बभनौली। बभनौली स्थित ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई।