गांधी-शास्त्री जयंती पर बाढ़ पीड़ितों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आरा। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आनंद हॉस्पिटल के प्रसिद्ध फिजिशियन, पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष (चिकित्सा मंच), भारतीय जनता पार्टी, डॉ. के.एन. सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।
Arrah, Bhojpur | Oct 2, 2026