हापुड़: मेरठ रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, चालक घायल
Hapur, Hapur | Dec 24, 2025 हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी, हादसा भीषण था कि कार डिवाइडर के बीचों-बीच फस गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि वह सड़क के किनारे बने डिवाइडर पर हवा में उछलकर चढ़ गई, इस दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया