हमीरपुर: मौदहा कस्बे में बिजली के खंभे से गिरकर मजदूर हुआ घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
शनिवार की देर शाम 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मौदहा कस्बे में बिजली खंभे से गिर जाने के कारण युवक को गंभीर अवस्था में साथियों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू 28 वर्ष पुत्र राम सिंह महावट जिला मैनपुरी निवासी है।