हमीरपुर: कुरारा कस्बे में फल विक्रेता ने बंदर की पत्थर मारकर की हत्या, विश्व हिंदू परिषद ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
कस्बा कुरारा के लालमन पुलिया के समीप फल की रेहडी लगाने वाले युवक ने शनिवार की देर शाम 7 बजे रेहड़ी के पास आए बन्दर पत्थर मार दिया। जिससे उसकी नाले में डूब जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्य कर्ता एकत्र होकर थाने गए। तथा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।