हमीरपुर: बिवांर के निवादा गाँव में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग को लेकर जल संस्थान के लिपिक को सौंपा पत्र
शनिवार की दोपहर 12:30 बजे बिवांर क्षेत्र के निवादा गांव के कृष्णकांत व्यास इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमाकांत ने बताया कि विद्यालय के सामने सीसी रास्ता के किनारे एक माह से पेयजल की पाइप लाइन फटी पड़ी हुई है। आपूर्ति चालू होने पर विद्यालय के पास पानी भर जाता है। विद्यालय के छात्रों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।जलभराव में छात्र अक्सर गिर जाते हैं।