हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोडी गांव की विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
शनिवार की दोपहर 2 बजे सिकरोडी गांव निवासी विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर मारपीट करने व अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल देने की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी महिला रेशमा पत्नी अंकित ने थाने में तहरीर देकर बताया।