🚨 श्रीखंडी भिट्ठा में दर्दनाक हादसा, एक बच्चे की मौत, एक घायल
सुरसंड। सुरसंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीखंड भिट्ठा में गांधी नगर के पास सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बाइक की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। हालांकि घटना की पूरी परिस्थितियां और इसमें शामिल वाहनों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Dumra, Sitamarhi | Oct 1, 2026