स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद बायपास पर सड़क हादसे में घायल युवक को पुलिस जवानों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया
स्लीमनाबाद बायपास पर कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में 25 वर्षीय रवि कुमार बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर 40 से 50 लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस की ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक राजेंद्र मिश्रा और किशोर कापसे ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को पायलट वाहन से अस्पताल पहुंचाया।