बेंगाबाद: गिरिडीह में नशामुक्ति अभियान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।
समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ गुरुवार को 12 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में *ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था* के द्वारा *"दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान"* का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता, ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।