कालपी: कालपी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Kalpi, Jalaun | Apr 4, 2026 जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने शनिवार दोपहर 4 बजे कालपी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और पहाड़े सुनकर शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। छात्राओं ने पुस्तकें, अतिरिक्त नोटबुक, मैदान समतलीकरण व बाउंड्री वॉल ऊंची कराने की मांग रखी है।