कोडरमा: समाहरणालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नैतिक मतदान शपथ दिलाई
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित स्वीप कोषांग के माध्यम मतदाता जागरुकता के लिए विविध गतिविधि आयोजित की जा रही हैं। इसी के क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी और कर्मचारियों ने समाहरणालय सभागार पर एकत्रित होकर गुब्बारे उड़ाकर अधिक-अधिक मतदान के लिए संदेश दिया।