कोडरमा: नगर पंचायत कोडरमा में राजस्व संग्रह को लेकर नगर प्रशासक ने की बैठक, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट
शशि शेखर सुमन प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण के लिये बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष का टैक्स संग्रहण एवं कार्य योजना की चर्चा की गई। 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भुगतान करने पर 5 से 15 % तक की छूट का प्रावधान हैl पिछले वर्ष के बकायदारो को नोटिस देने का निर्देश दिया।