कोडरमा: जयनगर मुख्य बाज़ारके बैंक परिसर में नही है पार्किंग,रोड पर खड़े रहते हैं वाहन,लग रहा जाम
जयनगर मुख्य बाज़ार में जाम की समस्या कम होने की नाम नही ले रही जिसे लेकर प्रत्येक दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं जाम का एक मुख्य कारण में रोड पर संचालित बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जयनगर में वाहनों की पार्किंग के कोई इंतजाम नहीं है ऐसे में बैंक में कामकाज के लिए आने वाले उपभोक्ता रोड पर ही अपने दो और चार पहिया वाहन खड़े करते हैं।