नवाबगंज: तीरगांव में डीएम ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आज गुरुवार करीब 2 बजे तहसील नवाबगंज अंतर्गत तीरगांव स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए छात्रो एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित किया।