बिहारीगंज: बिहारीगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने कई जगहों पर की जांच
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कठौतिया नहर, बलुआ मोड़, नया बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान कागजात, हेलमेट और संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।"