गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया स्टेशन पर RPF टीम की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर से भागी तीन लड़कियों को सकुशल बरामद किया
गया RPF टीम को ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ के तहत अहम बड़ी मिली है। टीम ने गया रेलवे स्टेशन से तीन लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर मुंगेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुंगेर के मुफस्सिल थाना से सूचना मिली कि तीन लड़कियां घर से लापता हैं और उनके गया स्टेशन पर होने की आशंका है।