धौलपुर: ऑपरेशन त्रिनेत्र: अब अपराधियों की खैर नहीं, जिलेभर में CCTV लगाने का अभियान तेज किया गया
अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत व्यापारियों और विभिन्न संगठनों को अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, इन कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की भी योजना है, जिससे निगरानी व्यवस्था और मजबूत हो सके। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवा