देहरादून: राज्यपाल के समक्ष राजभवन में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण कुमार ने शोध की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया
राज्यपाल के समक्ष राजभवन में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने ‘वन यूनिवर्सिटी - वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘क्षार सूत्र प्रबंध से भगंदर का इलाज’’ विषय पर शोध प्रबंध किया जा रहा है।