मुगलसराय: चांदतारा व्यासपुर गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान: मुगलसराय में स्वास्थ्य शिविर में 3 मरीजों में टीबी की पुष्टि
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को दोपहर 01 बजे को चांदतारा और व्यासपुर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कुल 215 लोगों की जांच में 104 टीबी संदिग्ध मिले। एक्स-रे जांच के बाद 3 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया।अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोगियों की पहचान कर उनका समय पर उपचार सुनिश्चित किया।