ऊन: विकास खण्ड ऊन में आयोजित जन कल्याण शिविर में केंद्र व राज्य सरकार के कार्यक्रमों की दी गई विस्तृत जानकारी
Un, Shamli | Jun 16, 2026 मंगलवार को विकास खण्ड ऊन में आयोजित जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप और ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों और स्थानीय संभ्रांत लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।