अधौरा: बड़वान कला गांव में चूल्हा पर खाना बनाते समय कुकर से जलकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Mar 21, 2025 अधौरा के बड़वान कला गांव में चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान कुकर से जलकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान कला गांव निवासी अमर सिंह की 19 वर्षीय पत्नी सुशीला कुमारी बताई जाती है। आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उनके पति ने बताया कि महिला अपने घर पर चूल्हा पर कुकर में दाल बना रही थी। सदर में इलाज चल रहा है।