अधौरा: अधौरा के दो आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा के नामांकन के लिए 26 छात्रों का हुआ चयन
Adhaura, Kaimur | Mar 20, 2025 अधौरा के दो आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा के नामांकन के लिए 26 छात्रों का चयन हुआ है। आज गुरुवार को 5 बजे जिला कल्याण पदाधिकारी अश्वनी चौबे ने बताया कि अधौरा में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय आथन में 6 छात्रों ने आवेदन किया था। जबकि डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय कोल्हुआ में 20 छात्रों ने आवेदन किया था। जहां सभी छात्रों का चयन किया गया है।