भुसावर: भुसावर में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 42 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
भुसावर और ग्रामीण अंचल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।