बैहर: वन स्टॉप सेंटर बैहर में घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
वन स्टॉप सेंटर बैहर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शुक्रवार लगभग दोपहर 2 बजे शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवानी असाटी ने किया। प्रशिक्षण में 20 महिलाओं को सिलाई और 16 महिलाओं को ब्यूटीशियन का एक माह का निः