नरवर: आदिवासी बस्ती में 10 लाख की लागत से बनेगा नया आंगनवाड़ी भवन, हुआ भूमिपूजन
नगर परिषद नरवर के वार्ड क्रमांक-01 स्थित आदिवासी बस्ती सूंडा बंजारी में सोमवार को ₹10 लाख की लागत से बनने वाले नए आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा संदीप माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।