बख्शी का तालाब: किसान पथ पर बर्थडे पार्टी में फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
लखनऊ के आउटर रिंग रोड स्थित किसान पथ से कथित फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक असलहे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी के दौरान खुलेआम फायरिंग कर क्षेत्र में दबदबा और खौफ कायम करने की कोशिश की गई।