मेजरगंज: 9 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार, नशे के खेल का नया सिरा उजागर
प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी ने इलाके में चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 अगस्त को माधोपुर सैंनकोड़ के समीप पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से करीब नौ लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने बसबिट्टा निवासी आदर्श कुमार और पीनून्