गोह: गोह चौक पर बसों के अवैध ठहराव से आम लोग परेशान, प्रशासन है मौन
Goh, Aurangabad | Jun 15, 2026 गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित जगपति चौक पर चारों दिशाओं में बसों के खड़ा रहने के कारण आए दिन भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक और संचालक मनमाने तरीके से चौक के आसपास ही बस खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं