मौदहा: सिलौली गांव में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, इंसाफ के लिए पीड़िता पहुंची पुलिस की चौखट पर
थाना क्षेत्र के सिलौली गांव में दबंगों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे गांव में चर्चा का माहौल गर्म है। वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस