बरेली: बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, 7000 वर्गमीटर में हो रही प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
बरेली में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन टीम ने थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार श्री शेखावत द्वारा लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना बरेली विकास प्राधिकरण की स्वीकृ