कर्वी: कर्वी कोतवाली में क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी गईं
कोतवाली कर्वी में आज माह के दूसरे शनिवार की सुबह 10:00 बजे से क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूमि विवाद से आए मामलों में पुलिस और राजस्व की टीम को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं