ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2026 को लेकर नगर परिषद चाईबासा ने विधि-व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से आम सूचना जारी की है। नगर परिषद ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है। जारी सूचना में कहा गया है कि बकरीद के अवसर पर पशुओं की कुर्बानी खुले में, घर के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं दी जाए।