प्रतापगढ़: कंधई थाना क्षेत्र में भीषण आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, हार्वेस्टर मशीन भी जली
प्रतापगढ़ जनपद के वारीकला गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और हार्वेस्टर मशीन को भी अपनी चपेट में ले लिया। मशीन चालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, लेकिन मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई।