ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में कटिहार के मजदूर की मौत
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम करीब पांच बजे हुए दर्दनाक रेल हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पहचान कटिहार निवासी मंजीत कुमार उर्फ सोनू के रूप में की है। वह रघुनाथपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।