कोईलवर: कोईलवर पुलिस ने नवादा थाना क्षेत्र से मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, बच्चे को किया दस्तयाब
कोईलवर पुलिस ने आरा नवादा थाना क्षेत्र से बच्चे को बहला फुसलाकर कर व्यापार के नियत से ले जा रहे एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्चे को भी बरामद कर लिया है। इस आशय की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने सोमवार की शाम 5:30 देते हुए बताया कि मानव तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।