महोबा: महोबा जनपद से सटे बरवा गांव की एक युवती ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 12, 2026 महोबा से सटे छतरपुर जनपद के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी कालीचरण की 19 वर्षीय पुत्री पिंकी ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर उसे महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने युवती का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।