गौतम बुद्ध नगर: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर प्रबंधक का वेतन रोका
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोएडा के सेक्टर-167 में चल रहे विकास कार्य में सीवर कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।