सिकंदराराऊ: हसायन के बाजार में नाले-नालियों से अतिक्रमण हटवाने को लेकर सभासदों का धरना चौथे दिन भी जारी
हसायन के बाजार में व्यापारियों के द्वारा नाले नालियों पर पक्का निर्माण कर लिया गया है जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। जिसको लेकर हसायन नगर पंचायत के सभासद अंकुर शर्मा मंगलवार से धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जब तक नगर पंचायत के द्वारा नाले नालियों से अतिक्रमण हटवा कर जल निकासी सुचारू नहीं कराई जाती उनका धरना जारी रहेगा।