फरीदाबाद: पल्ला इलाके में ऑटो पलटने से पति-पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल, बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर
फरीदाबाद के पल्ला इलाके में आज दे शाम एक ऑटो अचानक से पलट गया । जिसके चलते उसमें बैठे पति पत्नी सहित उनके बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई। जिन्हें आनन फानन में फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया