इकौना: दमावा बैरियर से SST टीम व पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से बरामद किया 01,31,200 रूपये नहीं मिला वैध दस्तावेज
श्रावस्ती जनपद मे लोक सभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला और SST टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पिकअप से 01,31,200 रूपये बरामद किया है। वहीं वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकें। जिसके चलते आयकर विभाग को सूचना से अवगत कराते हुए पुलिस वैधानिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।