इकौना: श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने मैदान में रैली में पहुंचे PM, कहा सपा कांग्रेस आपके घर के पानी की टोटी खोलकर ले जायेंगे
चुनावी रैली को संबोधित करने श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वहीं उन्होंने कहा की सपा और कांग्रेस वाले आपके घर के पानी की टोटी खोल कर ले जाएंगे, मैं किसी शाही खानदान से नहीं हूं मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है।