इकौना: श्रावस्ती एयरपोर्ट के बगल मैदान में प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भारी भीड़,पानी के टैंक और शौचालय पर चढ़े लोग
श्रावस्ती एयरपोर्ट के बगल मैदान में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग शौचालय और पानी के टैंक पर चढ़ गए, दरअसल प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए श्रावस्ती पहुंचे थे। वहीं इस दौरान भीड़ हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़ पड़ी।