इकौना: रविवार को सरयू नहर में नहाते समय पानी मे डूबा था किशोर, तिलकपुर के पास सरयू नहर से बरामद हुआ शव
श्रावस्ती जनपद में रविवार को पांच दोस्तों संग नहाने सरयू नहर में उतरे दो किशोर पानी में डूब गए थे, आखिरकार सोमवार को एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे का सुराग नहीं लग रहा था। वहीं मंगलवार को दूसरे किशोर का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है