इकौना: 22 मई को श्रावस्ती एयरपोर्ट के बगल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, एडीजी ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ
22 मई को श्रावस्ती एयरपोर्ट के बगल चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी ने सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया है। दरअसल भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया जायेगा । जिसको प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।