राजपुर: जिले में गर्मी बढ़ने से कनेहरी उच्च विद्यालय में दस छात्र बेहोश, विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में हड़कंप
Rajpur, Buxar | Apr 20, 2026 बक्सर जिले में इन दिनों गर्मी में काफी वृद्धि हो गई है। तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। गर्मी सुबह में ही काफी बढ़ रही है। उसके साथ ही रात को तापमान में न्यूनतम गिरावट नहीं होने से लोगों का जीवन बेहाल है। इस क्रम में सोमवार को रायपुर प्रखंड क्षेत्र के कनेहरी उच्च विद्यालय में गर्मी और लू ने बच्चे बेहोश हो गए।